मेहंदी की खुशबू, मंगल गीतों की गूंज: सिद्धिविनायक धाम में उमड़ा श्रद्धा का सागर


कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। सर्व सनातन समाज की महिलाओं की आस्था और उल्लास से बुधवार को भगवान गणेश को हल्दी रस्म के माध्यम से मंगल तिलक अर्पित किया गया। इसके बाद गुरुवार संध्या से मेहंदी रस्म को लेकर पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं, बाप्पा को मेहंदी अर्पित की, मंगल गीत गाए और अपने हाथों में भी मेहंदी रचाकर भक्ति व परंपरा का सुंदर संगम रचा।
मंदिर के ऊपर परिसर में मेहंदी रस्म का भव्य आयोजन हुआ, वहीं नीचे यज्ञकुंड परिसर में माव भक्तों की भजन मंडली ने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
ज्ञातव्य है कि श्री सिद्धिविनायक मंदिर एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत शुक्रवार को हेमाद्री स्नान होगा, जबकि 7 फरवरी से गंगा कलश यात्रा के साथ विधिवत धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे संपूर्ण क्षेत्र में धर्म, श्रद्धा और उल्लास की अलौकिक छटा बिखरेगी।


यह भी पढ़ें :  भाविप के दिव्यांग सहायता शिविर मे दूसरे दिन 445 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now