लालसोट 6 मार्च। शहर की न्यू कॉलोनी में शी टेक कंप्यूटर्स पर मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत बालिकाओ एवं महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। पार्षद धनेश देवी जैन सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को कंप्यूटर कोर्स की निशुल्क किताबें वितरण की।
प्रभारी शीतल बडाया ने बताया कि महिलाओं को निशुल्क आरएससीआईटी एवं टेली कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण के साथ डिजिटल भुगतान व ई-कॉमर्स संबंधित व इंटरनेट के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।