निस्वार्थ भाव से रेल यात्रियों को पिला रहे हैं निशुल्क ठंडा पानी
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। नौतपा कि इस भीषण गर्मी के मौसम में जहां लोग अपने बचाव के लिए ऐसी, कूलर का सहारा ले रहे हैं और अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के नौजवान सदस्य यहां रेलवे स्टेशन पर बहुत ही सेवा भाव के साथ भीषण गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर बहुत ही सेवा भाव के साथ रेल यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडा जल पिलाकर उनका गलातर कर रहे हैं। यहां रेलवे स्टेशन पर शाम को यात्री गाड़ियों के आगमन के समय ठंडा पानी पियो, ठंडा पानी भरवा लो, आओ ठंडा पानी इधर है, यह आवाज रेलवे स्टेशन पर सुनाई देना इन दोनों आम बात है। यहां शहर के कुछ नौजवान बहुत ही निस्वार्थ भाव के साथ में प्लेटफार्म पर करने वाली यात्रियों को मान मनुहार कर पानी पिलाते हैं, उनकी बोतलों में ठंडा पानी भरते हैं। जिससे उनकी यात्रा सुखद हो सके। इस भीषण गर्मी के मौसम में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के निशुल्क जल सेवा अभियान में प्रतिदिन लगभग तीन दर्जन सदस्य रोजाना शाम को 6:00 बजे से 10:00 बजे तक ठंडे पानी की ट्रालियों को लेकर यात्री गाड़ियों की सभी स्लीपर कोच एवं जनरल कोचों पर पहुंचकर यात्रियों को निशुल्क ठंडा पानी पिलाते हैं। जल सेवा के संस्थापक नरेंद्र जैन नृपत्या ने बताया कि प्लेटफार्म पर ट्रेन केवल कुछ मिनट ही रुकती है। जिससे यात्रियों के लिए कई बार यह संभव नहीं हो पता है कि वह प्लेटफार्म पर उतरकर पानी भर सके। इसीलिए सभी जल सेवकों का प्रयास रहता है कि उनकी सीट पर ही खिड़कियों के माध्यम से उनकी बोतलों को भरकर उन्हें शीतल जल उपलब्ध कराया जाए।
निशुल्क जल सेवा से मिलता है सुकून
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन एवं महामंत्री अभिनंदन जैन ने बताया कि प्रतिदिन शाम को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप से जुड़े दर्जन और सदस्य जिनमें महिलाएं पुरुष बच्चे भी शामिल है। प्लेटफार्म पर आ जाते हैं और रात करीब 10:00 बजे के आसपास घर लौटते हैं। इस दौरान आने वाली सोगरिया एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस, मथुरा मेमू ट्रेन, कोटा पटना एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस बांद्रा रामनगर एक्सप्रेस सहित सप्ताहिक गाड़ीयो के आगमन पर ये कार्यकर्ता बहुत ही उत्साह के साथ में आवाज लगाकर जल सेवा करते हैं। यात्री भी पानी पीकर खुद को रिलैक्स महसूस करते हैं। इस जल सेवा में जैन समाज के साथ-साथ शहर की दूसरे सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी लोग भी आकर अपने हाथों से रेल यात्रियों को जल पिलाकर खुशी महसूस करते हैं। जल सेवा के संयोजक दीपक गोयल एवं धर्मेंद्र जैन पांड्या बताते हैं कि यह जल सेवा गंगापुर सिटी में लगातार 15 वर्षों से चल रही है एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यों में यह सबसे बड़ा मानवीय सेवा का प्रकल्प भी है।
पश्चिम मध्य रेलवे में दर्जनों स्टेशनों पर सामाजिक संगठनों द्वारा की जा रही है जल सेवा
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष रेल प्रशासन के आग्रह पर पश्चिम मध्य रेलवे के कई दर्जन स्टेशनों पर विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी संगठनों द्वारा गर्मी के मौसम में रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा संचालित की जा रही है। कोटा मंडल में भी गंगापुर सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, कोटा, विक्रमगढ़, आलोट, बूंदी, द्वारा आदि स्टेशन पर सामाजिक संगठनों द्वारा रेल यात्रियों के लिए जल सेवा अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन की कोशिश की इस भीषण गर्मी में कोई भी रेल यात्री पानी के कारण परेशान ना हो। इसके लिए रेल प्रशासन पूरा पूरा सहयोग कर रहा है।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।