शिवराजपुर से शंकरगढ़ तक भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकालकर वीर सपूतों को किया नमन


प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा विधानसभा में आपरेशन सिन्दूर के सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन मंगलवार को शंकरगढ़ में किया गया। बड़ी संख्या में सामाजिक एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने राष्ट्रीयता की भावना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की आन, बान और शान के लिए संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्देमातरम्,धर्म पूछकर मारा था,घर में घुसकर मारेंगे। सेना ने दम झोंका है, आतंकबाद को ठोंका है, चुन-चुन कर मारा है, बदला अब उतारा है। विश्व को बस एक संदेश पाकिस्तान आतंकी देश आदि के नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा शिवराजपुर से चलकर राजभवन चौराहा होते हुए लाइनपार में समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा मे पूर्व सैनिक संतोष सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, विभवनाथ भारती, कार्यक्रम संयोजक संतोष त्रिपाठी, ,कमलेश त्रिपाठी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी, कुंजन लाल मिश्र, जय सिंह पटेल,प्रकाश शुक्ल,अखिलेश सिंह पटेल,बंदना सिंह,जगत शुक्ला,उमा बारी,रत्नाकर त्रिपाठी,रोहित केसरवानी, रामजतन समेत नगर के व्यापारी एवं सामाजिक लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now