सभासद के विकास कार्यों की वार्ड वासी कर रहे रहे तारीफ
प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ में वार्ड नंबर 9 में विकास की गंगा बह रही है। सरकारी योजनाओं से पात्रों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। पात्रों को इज्जत घर, वार्ड की गलियों में सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य योजनाओं पर वृहद पैमाने पर कार्य किया जा रहा है।वार्ड नंबर 9 के सभासद सतीश त्रिपाठी उर्फ छोटू सरकारी राशि से विकास करने में दिन रात एक किए हुए हैं। वार्डवासियों में संजय तिवारी, कमल द्विवेदी आदि लोगों का कहना है कि नगर के वार्ड में जो कार्य बीते कई वर्षों से नहीं हुआ था यह उनके दूसरे कार्यकाल में वार्ड की तस्वीर बदल दी है। इंटरलॉकिंग का जो काम करवाया जा रहा है वह मानक के अनुरूप हो रहा है जो अन्य जगहों की तुलना में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। अजय द्विवेदी, पंचम लाल, सुमेश द्विवेदी व रवि सिंह बताते हैं कि इनके बीते कार्यकाल में भी वार्ड नंबर 9 का विकास हुआ था जो कार्य शेष रह गया था अब वर्तमान कार्यकाल में देखने को मिल रहा है। वही सभासद सतीश त्रिपाठी का कहना है कि नगर के वार्ड नंबर 9 का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सभासद के द्वारा किए गए कार्यों से लोग काफी खुश हैं। जल्द ही वार्ड नंबर 9 शंकरगढ़ नगर पंचायत के वार्डों में आदर्श वार्ड बनेगा इसमें कोई संदेह नहीं। नगर पंचायत के अन्य 11 वार्डों के सभासदों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। इन्होंने निष्पक्ष भाव से परिवारवाद से हटकर वार्ड का विकास किया है जो अन्य सभासदों के लिए नजीर बनता साबित हो रहा है। सभासद की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि वार्ड नंबर 9 आज विकास का मॉडल बन गया है। राजा कोठी डिग्री कॉलेज के आसपास विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है। जहां एक तरफ आदर्श नगर पंचायत शंकरगढ़ अपने बदहाली का रोना रो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वार्ड नंबर 9 के सभासद के नेतृत्व में विकास की एक नई दिशा दिखाई दे रही है।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।