गंगापुर हुआ राममय, श्री राम के जयघोष से गूंजा शहर  


अक्षत कलश यात्रा ने बनाया इतिहास, गंगापुर सिटी जिले की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा, शहर वासियों ने बिछाये पलक पांवड़े, श्री राम के जयघोष से गूंजा समूचा शहर

गंगापुर सिटी। 20 जनवरी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जहाँ देश के हर हिस्से में ख़ुशी का माहौल है, वंही देश के हर राज्य, हर शहर में हर वर्ग के लोग अपनी-अपनी तरफ से अपने शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव लेकर उत्साहित है। इसी को लेकर आज शनिवार को श्री रामलला आन्दोत्सव समिति द्वारा श्री अक्षत कलश निकाली गई। 14,000 कलश लेकर महिलाएं यात्रा में शामिल हुई। यात्रा का विहंगम दृश्य देखकर हर कोई हैरान था और खुश भी था। लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी और विशाल यात्रा पहली बार देखी है। यात्रा का पहला सिरा हायर सेकेण्डरी स्कूल था तो दूसरा सिरा देवी स्टोर चौराहा था। गंगापुर सिटी के हायर सेकेण्डरी खेल मैदान से हजारों की संख्या में महिलाएं मंगल कलश लिए यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में भगवान श्री राम सीता माता लक्षमण हनुमान के रूप में बच्चों सजीव झांकिया बनाई गई। अक्षत कलश यात्रा का सभी बाजारों में और प्रत्येक चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर में लोगों ने तो जैसे पलक पांवड़े ही बिछा दिए। चारों ओर सिर्फ भगवान श्री राम का ही जयघोष सुनाई दे रहा था। शहर में यात्रा जहाँ जिस बाजार से निकलनी थी, सभी बाजारों में रोड पर कालीन बिछाया गया था और सभी बाजारों में आकर्षक सजावट की गई। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुरे शहर में माकूल इंतजाम किये गए। हायर सेकेण्डरी खेल मैदान से शुरू हुई यात्रा कचहरी रोड, सब्जी मंडी, देवी स्टोर चौराहा, खारी बाजार, चौपड़ बाजार, बालाजी चौक, कैलाश टाकिज, जमा मस्जिद, फ़व्वार चौक, बस स्टेंड होते हुए यात्रा का समापन हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान में किया गया। खेल मैदान में पंहुचने के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पहली बार गंगापुर सिटी में इतना बड़ा उत्सव देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  The best way to predict the future is to create it

श्री रामोत्सव की जानकारी देते हुए नगर परिषद् सभापति शिवरतन अग्रवाल ने बताया कि गंगापुर सिटी में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जबदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामोत्सव की तैयारिया भी जोरो शोरों से की जा रही है। उन्होंने कहा कि 496 वर्षों बाद अयोध्या में श्री राम विराजमान होने वाले है। इसे लेकर हमारे देश भारत में नहीं अपितु पूरे विश्व में रामोत्सव मनाया जा रहा है। हर जगह सनातन संस्कृति की परचम लहरा रहा है।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि पिछले 500 वर्षों से हमारे भगवान श्री राम अयोध्या में टेंट में थे। लेकिन अब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। यह सम्पूर्ण भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आज पुरे विश्व में सनातन संस्कृति का परचम लहरा रहा है। डबल इंजन की सरकार ने वो कर दिखाया जो पिछले 500 वर्षों में नहीं हुआ। अब 22 जनवरी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा करने जा जा रहे है। ये ऐतिहासिक क्षण हमारे देश के लिए गौरव की बात होगी पुरे विश्व में आज भारत का परचम लहरा रहा है और यह सब मोदी है तो मुमकिन है।

यह भी पढ़ें :  जिला कलक्टर ने किया फतेहपुर शिविर का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सीताराम जी के मंदिर पर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। गंगापुर सिटी शहर में कई जगह एलईडी लगाई जाएगी। जिसमे अयोध्या में होने वाले श्री राम प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लोग लाइव देख पाएंगे। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर दीपक जलाएं और रोशनी से अपने घरों को सजायें। इसके साथ-साथ सभापति ने सभी से आग्रह किया है कि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद लें। उन्होंने कहा कि सभी लोग श्रीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी तैयारियों में जुटे हुए है। आने वाले दिनों में गंगापुर सिटी का माहौल पूरी तरह राममय और भाग्वामय होने वाला है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now