Gangapur City : सिविल सेवा में चयनित हिमांशु मंगल का चाणक्य परिवार द्वारा किया गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन


सिविल सेवा में चयनित हिमांशु मंगल का चाणक्य परिवार द्वारा किया गया भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिविल सर्विसेज की परीक्षा में चयनित होने वाले गंगापुर शहर की प्रतिभा हिमांशु मंगल का चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज द्वारा उनके निवास पर पहुंच कर माल्यार्पण कर एवम प्रतीक चिन्ह भेंट शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर चाणक्य परिवार के वरिष्ठ सदस्य व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा द्वारा कहा गया कि निश्चित रूप से गौरव मंगल ने शहर का नाम रोशन किया है और अपनी प्रतिभा के बलबूते अपने माता-पिता, परिवारजनों और अपने शहर गंगापुर सिटी को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर सिविल सर्विसेज में चयनित हिमांशु मंगल द्वारा आगामी समय में शहर के सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने की मंशा जताई। चाणक्य परिवार के वरिष्ठ सदस्य धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा सुरेश चंद शर्मा, महुकला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष शिवचरण शर्मा अन्ना, महामंत्री नरेश शर्मा कंपाउंडर, जीतेंद्र उपाध्याय, दिलीप तिवाडी, विष्णु गुरुजी, पार्षद गोविंद पाराशर, ओम प्रकाश शर्मा, शिवचरण शर्मा सेवानिवृत्त एसआई, सूर्य प्रकाश शर्मा एल आई, दुर्गेश शर्मा सहित चाणक्य परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now