कौशल कांत शर्मा को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
स्थानीय गंगापुर सिटी निवासी वास्तु विशेषज्ञ कौशल कांत शर्मा रविवार को इंदौर में आयोजित समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किए गए। इन्दौर में आयोजित मां भुवनेश्वरी अन्तर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी द्वारा वास्तु में उन्हे डॉक्टरेट की मानद उपाधि व गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया! यह सम्मान वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में 15 वर्षों से निरन्तर शोध व वास्तु शास्त्र में अपने सतत् योगदान के लिए नवाजा गया इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ.दिप्ती भरदौरिया, डॉ. मणिलाल सिम्पी ,डॉ. विजय कुमार शाह, पंडित योगेंद्र महंत और अध्यक्ष व संस्थापक डॉ. आचार्य सतोषं भार्गव इत्यादि लोगों की उपस्थिति में वास्तु के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज गंगापुर सिटी द्वारा कौशल कांत शर्मा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया है। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही कौशल कांत शर्मा को समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष युगल चतुर्वेदी, महामंत्री नरेश शर्मा, भंडारी कौशल पाराशर, सुरेश शर्मा, दिलीप तिवारी, विष्णु गुरुजी, सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गोपाल पार्थ एजेंसी, श्याम सेवा, मोहन शर्मा, गोविंद पाराशर पार्षद ने कौशल कांत शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हे बधाई दी है।

Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.