Gangapur City : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात की संयुक्त मासिक मीटिंग सम्पन्न


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात की संयुक्त मासिक मीटिंग सम्पन्न

गंगापुर सिटी | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात गंगापुर सिटी की मासिक मीटिंग का आयोजन कांग्रेस कार्यालय देवी स्टोर चौराहा पर दोपहर 1.00 बजे आयोजन किया गया। मीटिंग में गंगापुर सिटी शहर मण्डल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
मीटिंग मंे प्रत्येक मण्डल अध्यक्ष को प्रत्येक बूथ पर एक बूथ अध्यक्ष एवं 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें अधिकांश मण्डल अध्यक्षों द्वारा अपने बूथों पर 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा चुका है, बाकी बचे मण्डल अध्यक्षोें को भी अपने बूथों पर कार्यकर्ता नियुक्त कर तैयारियों को अन्तिम रूप देने की जिम्मेदारी दी गई। मीटिंग के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को मजबूत करने एवं बूथ स्तर पर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते हैं। सभी ने कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर एवं वार्ड स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। नगरपरिषद के पार्षदगणों ने भी अपने सुझाव रखे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कमर कर रखी है। सभी कार्यकर्ता राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शहर, गांव व ढाणियों में जाकर प्रचार कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा संख्या मंे इन योजनाओं में पंजीकरण करवाकर लोगों को लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।
मीटिंग में पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा, अब्दुल वहाब, शहर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविन्द कटारिया, मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुनकटा, शहीद शाहीन, नेतराम बैरवा, नगरपरिषद के पार्षद महेश बैरवा, महबूब खान, इस्माईल, मुबारिक अली, डॉ. बुधराम मीना, आकिब खान, फिरोज खान, रफीक खान, परसादीलाल गुर्जर बूचौलाई, विजेन्द्र महावर, श्रीराम पटेल, संजय मीना, सरफुदीन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  सर्वाधिक सोलर संयंत्र स्थापित करवाने वाले गांवों को मिलेगा का एक करोड रूपये का वित्तीय अनुदान
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर व देहात की संयुक्त मासिक मीटिंग सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now