Gangapur City : श्रीमती डॉ. अंजलि राजोरिया जी से मातृशक्ति संगठन एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कि शिष्टाचार भेंट

Support us By Sharing

गंगापुर सिटी जिले कि प्रथम महिला जिला कलेक्टर श्रीमती डॉ. अंजलि राजोरिया जी से मातृशक्ति संगठन एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कि शिष्टाचार भेंट

आज दिनांक 6/06/2023 को मातृशक्ति संगठन , गंगापुर सिटी एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा कार्यकर्ताओ ने संयुक्त रूप से शिष्टाचार भेंट कि।इस दौरान नेतृत्व कर रहे स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगापुर सिटी जिला घोषित होने के पश्चात प्रथम महिला जिला कलेक्टर से मिलकर समस्त महिलाओं व युवा साथियों ने स्मृति चिह्न भेंटकर व माल्यार्पण कर कलेक्टर महोदया का अभिनन्दन किया।इस दौरान व्यवहारिक वार्तालाप एवं पारस्परिक वार्ता के दौरान महिलाओं ने व युवाओ ने सामूहिक रूप से क्षेत्र में व्याप्त नशेखोरी पर अपनी नाराजगी व्यक्त इस दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर महोदया ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली , अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद बैरवा व BCMHO को सम्बन्धित मामले में कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए।इसी क्रम में स्वागत करने वालो में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष नागेश कुमार शर्मा ,सीता शर्मा , साक्षी शर्मा , शोभा गौड़ , पूनम सैनी , संगीता पाठक , रवि शर्मा ,अर्पित चतुर्वेदी , सत्येंद्र शर्मा , केदारलाल शर्मा , अजय चन्देल, दिलखुश सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!