Gangapur City : समाज सेवा की मिसाल बनी जैन सोशल ग्रुप की जलसेवा

Support us By Sharing

समाज सेवा की मिसाल बनी जैन सोशल ग्रुप की जलसेवा

गंगापुर सिटी 8 जून|दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा संचालित रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर जलसेवा में गत दिवस नगर परिषद की पूर्व सभापति सम्मानीया श्रीमती संगीता बोहरा , कौशल बोहरा ने आज मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की एवं अपने हाथों से यात्रियों को जल पिलाकर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर उपस्थित जल सेवकों एवं आमजन को संबोधित करते हुए पूर्व सभापति संगीता बोहरा ने कहा कि स्वयं अपने हाथों से जरूरतमंद की सेवा करना, प्यासे को जल पिलाना यह सर्वोत्तम सेवा है। इससे मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि आज दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा संचालित जनसेवा गंगापुर सिटी में मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। गर्मी के मौसम में जहां लोग बाग अपने घरों में रहना पसंद करते हैं वही इस जल सेवा से जुड़े हुए दर्जनों जल्द सेवक जिनमें महिलाएं पुरुष बच्चे शामिल हैं रेलवे स्टेशन पर आकर कई घंटों तक रेल यात्रियों के लिए जल सेवा करते हैं। और उनकी कोशिश होती है कि कोई भी यात्री पानी के लिए अपनी सीट को छोड़कर नीचे नहीं आए इसके लिए उसकी सीट पर ही उसकी बोतल में ठंडा जल पहुंचाने का प्रयास किया जाता हैं। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जल सेवा अभियान गंगापुर सिटी में सेवा कार्य की मिसाल बन चुका है। जल सेवा के माध्यम से आज शहर के तमाम सामाजिक संगठन एवं समाजसेवी एकजुट होकर इस कार्य में सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं इससे गंगापुर सिटी का नाम भी रोशन हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं दिगंबर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सतीश जैन पांड्या ने कहा जल सेवा के माध्यम से युवाओं में समाज सेवा के प्रति रुझान बढ़ रहा है यह बहुत ही बेहतरीन कार्य है। इस कार्य की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। आज जलसेवा में विशेष रुप से ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमान सुमेर जी सोनी शशी सोनी सतीश जी पांड्या प्रवीण कठूमर नरेंद्र नृपत्या अभिनंदन जैन, विकास पांड्या धर्मेंद्र पांड्या देवेंद्र पांड्या सुमेर सोनी राजेश मंगल विनोद खंडेलवाल पूजा खंडेलवाल विरेद्र आर्य रेणु आर्य वासुदेव बंसल राजेश गंगवालअंजना गंगवाल सुनीता जैन कठूमर निशा जैन ध्वनी जैन पारस जैन आशा सोगानी सौरभ गंगवाल उर्वशी गंगवाल अनुराग गोयल कुलदीप गौतम मुकेश गुप्ता सहित दर्जनों जलसेवको ने जल सेवा में भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर श्रीमती गीता देवी नरूका एवं श्री दीपक नरूका का ग्रुप पदाधिकारियों ने माला एवं साफा पहनाकर एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया।


Support us By Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!