गंगापुर सिटी, 6 अप्रैल|पंकज शर्मा।4 अप्रैल को अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन तहसील इकाई द्वारा विजय पैलेस में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का आयोजन शहर के विजय पैलेस मैरिज गार्डन में किया गया। जिसमें वैश्य समाज की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बताया गणगौर महिलाओं को प्रिय त्योहार होता है। इसमें ईसर गणगौर की पूजा होती है। कार्यक्रम संयोजक मोनिका जैन, ज्योति अग्रवाल, रुचि खंडेलवाल और लताजी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुलेखा जैन, सुमन के साथ आकांक्षा खंडेलवाल एवं रेखा गर्ग की कार्यक्रम में पधारकर शोभा बधाई। महिलाओं ने सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग में ईसर गणगौर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग में वर्षा नाटाणी व चंचल की प्रथम रही और जूनियर वर्ग में रेखा जैन, अभिलेखा जैन प्रथम रही। साथ ही गणगौर के गाने पर कई प्रस्तुतियां हुई। जिसने सबका मन मोह लिया। प्रोग्राम में समस्त जिला अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी एवं समस्त वैश्य समाज की अध्यक्ष शामिल थी। इसके अलावा तहसील महिला मंडल मंत्री अनिता दुसाध, संरक्षक संजना मित्तल, उपाध्यक्ष संजू मालधनी, मंत्री देवल अग्रवाल एवं अन्य सदस्य रेखा मोदी सारिका खंडेलवाल, मनीषा डांस विनीता, ज्योति, मधु जैन, कुसुम, मधु सामरिया, लक्ष्मी अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, दीप्ति जैन, चित्रा, विनीता, खंडेलवाल और वैश्य समाज की अनेकों महिलाएं शामिल हुई।


2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।