गरबा प्रतियोगिता का आयोजन


कुशलगढ़|आइडियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मां अंबे की पूजा अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर गरबा नृत्य कर सबका मन मोह लिया। ग्रुप A मे प्रथम -आसिफा मकरानी हरेंद्र सिंह निवि टेलर व द्वितीय- फहद आरव वीरा टेलर पीहू दोसी ग्रुप B मे प्रथम-वीयू प्रजापत तृप्ति पंवार व द्वितीय- वृष्टि नक्श दक्ष दिव्यांशी डामोर ग्रुप C मे प्रथम- पावनी त्रिवेदी साक्षी पटेल, व द्वितीय-अवीका डामोर भव्या कलाल ग्रुप D मे प्रथम-भव्या शर्मा व द्वितीय-लिवांशी जैन ग्रुप E मे प्रथम-आदिश राणावत द्वितीय- क्रिंजल पिण्डारमा रहे। कार्यक्रम के निर्णायक पूजा भोई शिवांगी त्रिवेदी तरुणा सिसोदिया येशा जोशी वंदना मायल कृतिक राव सरिता त्रिवेदी योगेश्वरी झाला रीना कुमारी सुजीत जोशी रहे। कार्यक्रम संस्थान निदेशक सम्राट सिंह झाला एवं संस्था प्रधान हंसमुख जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी अक्षय जोशी ने प्रदान की।


यह भी पढ़ें :  मण्डेला स्मृति कवि सम्मेलन में विधायक बैरवा होंगे मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर होंगे खास मेहमान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now