कचड़ा कचड़ेदानी में सोएं मच्छरदानी में; शंकरगढ़ ने ठाना है संचारी रोग भगाना है


शंकरगढ़ में निकाली गई संचारी रोग जागरूकता रैली लोगों को किया गया प्रेरित

कचड़ा कचड़ेदानी में सोएं मच्छरदानी में; शंकरगढ़ ने ठाना है संचारी रोग भगाना है

प्रयागराज। ब्यूरो राजदेव द्विवेदी। जनपद के यमुनानगर विकासखंड शंकरगढ़ में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। विकासखंड अधिकारी शंकरगढ़ रामविलास राय व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अभिषेक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा ब्लॉक कर्मचारी भी शामिल रहे। कचड़ा कचड़ेदानी में सोए मच्छरदानी में, हम सब ने यह ठाना है, संचारी रोग भगाना है। जैसे नारों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। रैली में शामिल कर्मी संचारी रोगों से बचाने के टिप्स लिखे बैनर हाथों में लिए नागरिकों को खतरनाक बीमारियों के बचाव का संदेश दे रहे थे। रैली नगर, गांव व मुख्य चौराहों पर भ्रमण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पर संपन्न हुई। जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ रामविलास राय ने कहा की जागरूकता से ही किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है संचारी रोग पर नियंत्रण तभी मिलेगा जब सभी लोग जागरूक हो और साफ सफाई पर ध्यान दें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है यह अभियान 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर बीमारियों से बचने के लिए संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है, टीमें घर घर जाकर संचारी बीमारी से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। जागरूकता रैली में शंकरगढ़ ने ठाना है, संचारी रोग भगाना है। साफ पानी हाथ साफ, दिमागी बुखार को देंगे मात।। जीवन को नव मोड़ दो, गंदगी करना छोड़ दो।जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां।। जैसे जागरूकता नारों से लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हुए उन्हें बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now