अमावस्या पर शाम 5 बजे होगा आयोजन, हवन-पूजन, प्रसादी वितरण और गौ सेवा गतिविधियों की दी गई जानकारी।
गंगापुर सिटी। कान्हा गौ माता छप्पन भोग सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिमाह अमावस्या पर आयोजित होने वाले गौ माता निमित्त छप्पन भोग कार्यक्रम की श्रृंखला में इस माह 14 जुलाई (मंगलवार) को नहर रोड स्थित गोपाल गौशाला में विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:00 बजे होगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
बैठक में तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा
समिति के संरक्षक दिनेश चंद तंबोली पुरा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार प्रातः 7:00 बजे समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छप्पन भोग आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में समिति अध्यक्ष वेद प्रकाश मेडिकल, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पदमा अग्रवाल, रेनू आर्य, दिनेश चंद रीडर, अशोक मंगल, नवल किशोर बैंक वाले, योगेंद्र आर्य सहित अन्य सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
हवन-पूजन के बाद लगेगा छप्पन भोग
समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार शाम 4:00 बजे हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 5:00 बजे गौ माता निमित्त छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जाएगा।
प्रतिदिन की जा रही है गौ सेवा
आयोजन से जुड़े वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिदिन गोपाल गौशाला में गौ माता के लिए चारा एवं पानी की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा समिति नियमित रूप से पक्षियों के लिए दाना-चुग्गा तथा कुशाल लेक में मछलियों के भोजन की भी व्यवस्था करती है।
उन्होंने बताया कि समिति प्रत्येक माह अमावस्या के अवसर पर गौ माता निमित्त छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस आयोजन का उद्देश्य गौ सेवा के साथ-साथ समाज में सेवा और धार्मिक आस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें:

Gangapur City, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।