गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने के साथ गौ हत्या पर कानून बने


सनातन धर्म के प्रति हिंदू जागरुक हो रहा : डॉ. संतोष दास महाराज

 गंगापुर सिटी, 26 मार्च। पंकज शर्मा।विजय पैलेस में सात दिवस से चल रही श्रीमद् भागवत कथा समापन के उपरांत राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ, संतोष दास महाराज द्वारा प्रेस वार्ता में कहा की देश में गाय माता को राष्ट्र माता घोषित किया जावे और गौ हत्या पर सरकार कानून बनाएं। गोधन को बचाने और संरक्षण के लिए हम सभी की जिम्मेदारी के साथ सरकार को कानून लाना चाहिए तभी सनातन धर्म बचेगा। सनातन धर्म के प्रति हिंदू जागरुक हो चुका है। वार्ता में आचार्य ने कहा कि 1996 से कथा वाचन कर वैदिक धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। अब तक सात सौ से अधिक कथाओं के माध्यम से सनातन धर्म के प्रति धर्म प्रचार-प्रसार किया है। प्रयागराज में लगे महाकुंभ की वार्ता में कहा कि महाकुंभ स्थल पर चार बार कथा वाचन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यूपी सरकार की ओर से माकूल व्यवस्थाएं की गई। आपके राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा भी महाकुंभ में श्रद्धालुओं को बेहतरीन व्यवस्था करके सहयोग प्रदान किया। आचार्य ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को प्रायोजित बताया। आगे की कथा प्रोग्राम पर आचार्य ने कहा कि 30 मार्च से हरिद्वार में कथा होगी एवं 18 अप्रैल से बल्लभगढ़ हरियाणा में कथा का आयोजन है। आचार्य ने कहा कि प्रत्येक हिंदू जनमानस को वैदिक संस्कृति अपनाना चाहिए। वेदों को समझना होगा, वेद ही हमारे जीवन का सार है, हजारों वर्ष पूर्व वेदों की रचना को समझने के लिए भगवान व्यास महाराज ने 18 पुराणों की रचना की। भारत देश ही ऐसा देश है, जहां सनातन संस्कृति का प्रभाव है। अन्यथा विश्व की अधिकांश सभ्यता और संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को जिंदा रखने के लिए गौ हत्या कानून आना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें :  आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड की ई-केवाईसी शीघ्र पूरा करने के निर्देश


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now