बौंली में गायत्री परिवार की युवा दंपति संगोष्ठी, नई तहसील कार्यकारिणी गठित


युवा दंपतियों को दांपत्य जीवन के संस्कारों की प्रेरणा दी गई, साथ ही गायत्री परिवार की तहसील कार्यकारिणी का गठन कर विस्तार का संकल्प लिया गया।

बौंली। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कस्बे के खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में युवा दंपति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में परिवार निर्माण, दांपत्य जीवन के संस्कार, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार के जिला संयोजक बद्रीलाल गौतम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का आधार व्यक्ति निर्माण है। उन्होंने सभी से नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

सह जिला ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने दांपत्य जीवन साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पारिवारिक जीवन में आपसी विश्वास, सहयोग और संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने युवा दंपतियों को सुखी एवं संतुलित पारिवारिक जीवन के लिए प्रेरित किया।

गायत्री महिमा और गुरुदेव के संकल्पों पर हुआ मंथन

गायत्री परिवार के वरिष्ठ संरक्षक नरसिंह लाल नामाजी ने गायत्री मंत्र की महिमा बताते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से गुरुदेव एवं माताजी के आदर्शों और संकल्पों को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

नई तहसील कार्यकारिणी का गठन

कार्यक्रम के दौरान बौंली तहसील गायत्री परिवार की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपक चौबे को पुरुष वर्ग का संयोजक तथा तारा देवी राठौर को महिला वर्ग की संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने गायत्री परिवार के विस्तार और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सवाई माधोपुर शक्तिपीठ के ट्रस्टी दिलीप चौरसिया, रविशंकर गोयल, चिरंजीलाल, नवरत्न गोयल, हेमराज दीक्षित, शिवचरण गुप्ता, प्रेमचंद, पुरुषोत्तम, बाबूलाल, शंकर सिंह, शंभूदयाल, रमेशचंद, नवल किशोर, भरतलाल, नाथूलाल, प्रकाश, अरुण, अनीता, चंद देवी, सुनीता, मनी देवी, तारा देवी सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *