गंगापुर सिटी 12 फरवरी।ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव दिनांक 13 फरवरी 25 गुरु वार को सांय गाड़ी संख्या 12060 जनशताब्दी एक्सप्रेस से गंगापुर सिटी आ रहे हैं। इस अवसर पर यूनियन कार्यालय में यूनियन की लोको शाखा, इंजीनियरिंग शाखा, केरीज शाखा एवं यातायात शाखा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के साथ में विशेष मीटिंग की जाएगी।
यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि महामंत्री मुकेश गालव दिनांक 13 फरवरी 25 को 12060 जनशताब्दी पर गंगापुर सिटी आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
नरेंद्र जैन, मंडल उपाध्यक्ष

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।