शारदीय नवरात्र पर हुई घर घर में घट स्थापना
लालसोट 17 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रा की शुरुआत रविवार से हो गई। नवरात्रा करने वाले लोगों ने रविवार शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की। नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना होगी।
शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन प्रसिद्ध देवी मां के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्रा के दौरान 22 अक्टूबर को अष्टमी, 23 अक्टूबर को नवमी तथा 24 को दशहरे का त्यौहार मनाया जायेगा।
लालसोट शहर के महाकाली माता मंदिर, मंडावरी के ब्रह्माणी माता मंदिर और डिडवाना के जोबनेर माता मंदिर सहित क्षेत्र के अनेक माता के मंदिरों में आज से 9 दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यहां पर सुंदरकांड और पूजा अर्चनाएं भी की जाएगी।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।