कन्या के विवाह में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने किया सहयोग


कामां 10 मई। तहसील क्षेत्र के गांव पथवारी में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन कामां द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक कन्या के विवाह आयोजन मे सहयोग प्रदान कर कन्या दान महादान की परम्परा का निर्वहन किया।
जायन्ट्स ग्रुप कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल ने बताया की कामां तहसील के गांव पथवारी में एक लड़की की शादी का आयोजन किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर बेटी की शादी में सेवा भारती के सहयोग से जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने सहयोग किया। हरप्रसाद नाटाणी ने बताया कि कन्या की शादी में सहयोग करने पर जायन्ट्स के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से कहा की कन्यादान से बढ़कर कोई दान नही है। जिस पर ग्रुप के पदाधिकारीयों ने चर्चा कर शादी में आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करायी गई व अन्य व्यवस्थाओ में सहयोग प्रदान कर शादी को संपन्न कराया गया।
इस अवसर जायन्ट्स ग्रुप के हरिकुम्हेरिया, हरिशंकर खण्डेलवाल रिटायर्ड प्रधानाचार्य, जायन्ट्स के यूनिट डायरेक्टर संजय जैन बड़जात्या, सुरेश सोनी, भामाशाह अशोक सोनी, अपनाघर के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी, मोहन पुजारी, मनोज गंगोरा वाले, सुनील तमोलिया, राजेश तमोलिया, सेवा भारती के रमन आर्य, यथार्थ सेवा समिति अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now