जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन राजकीय अस्पताल वार्ड का करा रहा है नवीनीकरण


जायन्ट्स ग्रुप द्वारा विगत 20 वर्षों से सामाजिक सेवाओ में बढ़ चढ़ कर लिया जाता है भाग

कामां। कस्बे की समाजसेवी संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए समाज सेवा में योगदान दिया जाता है। इसी श्रृंखला में कस्बें के राजकीय अस्पताल में एक बड़े वार्ड का नवीनीकरण का कार्य जायंट्स ग्रुप आफ कामवन द्वारा आर्थिक सहयोग से करवाया जा रहा है।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन के अध्यक्ष खेमराज खण्डेलवाल ने बताया कि ग्रुप द्वारा जन सहयोग प्रदान कर डॉ बी एस सोनी व डॉ राजपाल यादव के निर्देशन में अस्पताल के वार्ड का पुनरुद्धार एवं नवीनीकरण का कार्य बड़ी तेजी के साथ चलाया जा रहा है। जिससे आने वाले रोगियों को बेहतर सुविधा तो मिल ही सके साथ ही अच्छे वातावरण का एहसास भी हो सके। इस कार्य मे जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा भामाशाहों से सहयोग लिया गया है।
कोरोना काल मे की अभूतपूर्व सेवाः- ग्रुप द्वारा पूर्व में कोरोना काल के समय में मानव सेवा के कार्य कर के हजारों पैकेट भोजन तैयार कर गरीब व असहाय लोगों को घर घर पहुंचा कर सहयोग प्रदान किया था। लॉकडाउन में भोजन वितरण व सेवा कार्य उल्लेखनीय रहा।
प्रथम अध्यक्ष हरिकुम्हेरिया ने कहा कि विगत 20 वर्षों से कामां में जायन्ट्स ग्रुप सामाजिक सरोकार निभा रहा है। संजय जैन बड़जात्या के नेतृत्व में नशा छोड़ो परिवार बचाओ अभियान से जायन्ट्स ग्रुप को नई पहचान मिली तो नुक्कड़ सभाएं उल्लेखनीय कार्य के लिए जानी गयी।
चरण पहाड़ी पर किया विकासः-सुनील तमोलिया ने बताया कि ब्रज के दिव्य पर्वत चरण पहाड़ी पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य,मयूर चुग्गा घर का पूर्व में निर्माण किया गया। जहां मोरो को नाचते व चुग्गा चुगते देख सभी का मन हर्षित होता है। इसके अतिरिक्त जायन्ट्स ग्रुप द्वारा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार,मेडिकल शिविर,जल मन्दिर,परिंडे बांधना,वृक्षारोपण आदि प्रमुख सामाजिक कार्य है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now