फसल कटाई दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से युवती घायल


घायल युवती को परिजनों ने कराया नदबई चिकित्सालय में भर्ती

उधर, असतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक घायल, किया रैफ

नदबई क्षेत्र के गांव बहरामदा में गेहूं फसल कटाई दौरान अचानक मशीन में दुपट्टा फंसने के चलते युवती घायल हो गई। हालंाकि, चालक की सतर्कता से हादसा टल  गया। बाद में परिजनों ने घायल युवती को चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूत्रों की  मानें  तो मोनिका पुत्री चन्द्रपाल सिंह, अपने परिजनों के साथ गेहूं कटाई कार्य कर  रही। इसी दौरान अचानक मशीन में दुपट्टा फंसने से हादसा हो गया। परिजनों के  शोर मचाने पर चालक ने मशीन बंद की। बाद में युवती को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार, नदबई-नगर मार्ग पर भीटकी हनुमान मन्दिर के समीप तूडी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक घायल हो गया। घायल चालक को चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते रैफर कर दिया गया। गांव ऊॅंच निवासी संजय सिंह पुत्र मंटू सिंह, अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूडी लेकर आ रहा। इसी दौरान असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फसल कटाई दौरान मशीन में दुपट्टा फंसने से युवती घायल

यह भी पढ़ें :  Sawai Madhopur : विधायक रामकेश मीना ने किया इन्दिरा रसोई का निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now