छात्राओं ने लिया आत्मारक्षा का प्रशिक्षण


छात्राओं ने लिया आत्मारक्षा का प्रशिक्षण

इन्द्रगढ़ 30 अक्टूबर। तहसील क्षेत्र के बेलनगंज गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।
शारीरिक शिक्षक विशाल गौतम ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्रीमती हंसा जाट ने विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। 10 दिवस तक संचालित प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं में गजब का आत्मविश्वास और जोश नजर आया।
प्रशिक्षण के समापन के उपरान्त छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र शर्मा, विनोद नागर, छाजूलाल वर्मा, महेश वैष्णव, पुखराज सैनी आदि उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें :  ब्रज भूमि भारत की गहरी धार्मिक जड़ों का वट वृक्ष है - श्रुति भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now