देश भक्ति के रंग में रंगी छात्राएं

Support us By Sharing

अग्रवाल कन्या महाविद्यालय द्वारा किया गया तिरंगा रैली का आयोजन

गंगापुर सिटी। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अग्रवाल कन्या महाविद्यालय द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय सचिव अरविंद गोयल पत्रकार ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर राजस्थान के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की स्वयं सेविकाओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय से मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी अनूप सिंह जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय घोष के साथ हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, मिलकर जश्न मनाएंगे भारत को स्वच्छ बनाएंगे जैसे देश भक्ति नारों से उद्घोष रैली का उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति भावना को जगाना, साथ ही हर भारतवासी को अपने घर में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना था। रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप जिला कलेक्टर अनूप सिंह ने कहां की भारत माता की जय और वंदेमातरम यह हमारे जीवन के संस्कार हैं देशभक्ति की ऐसी गतिविधियों में छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए इसी से उनका सही मायने में व्यक्तित्व विकास होगा। राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ हमारी स्वतंत्रता नहीं है बल्कि यह देश की समस्त जनता की स्वतंत्रता का प्रतीक है। अग्रवाल शिक्षण संस्थान महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता अकाउंटेंट एवं कोषाध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता बीओबी ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली द्वारा देशभक्ति के अद्भुत रंग को प्रदर्शित किया इसके लिए छात्राएं बधाई की पात्र हैं। महाविद्यालय सचिव अरविंद गोयल पत्रकार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीयध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे का यही संदेश हमारे देश को विकास के पथ पर अग्रसर करता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बी. एस गुर्जर ने कहा कि अग्रवाल कन्या महाविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी रहता है इसी के साथ साथ सामाजिक सरोकार मैं भी अग्रणी रहकर अपनी अहम भूमिका निभाता है। रैली में समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित थे।


Support us By Sharing
error: Content is protected !!