मेहंदी से रचे हाथ रंगोली से सजा प्रांगण, छात्राओं ने उकेरे संस्कृति के विविध रंग
गंगापुर सिटी। अग्रवाल कन्या महाविद्यालय में आयोजित की जा रही अंतर कक्षीय सह शैक्षणिक साहित्य व सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को मेहंदी , रंगोली, पेंटिंग, ग्रुप डिस्कशन तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रकृति के विभिन्न रंगों से अपने हाथों के हुनर द्वारा रंगोली के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को साकार रूप प्रदान किया ।छात्राओं ने रंगोली में पर्यावरण संरक्षण, देश प्रेम, यूनिटी डाइवर्सिटी ,जी 20, राम मंदिर, गोल्डन एरा 2023, आदित्य L1, को प्रमुखता से स्थान दिया और सर्वश्रेष्ठ रंगोली के लिए प्रथम स्थान राधा एंड ग्रुप तथा द्वितीय स्थान दिशा एंड ग्रुप को दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरोज सैनी बीए प्रथम वर्ष एवं द्वितीय स्थान नेहा गुप्ता बीएससी तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैशाली महावर बी. ए द्वितीय वर्ष तथा द्वितीय स्थान अदिति शर्मा बी. ए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में व्याख्याता अलका शर्मा, पवन जिंदल, धर्मेंद्र सिंघल, विनीत मित्तल, चेतना अग्रवाल रहे। वॉलीबॉल मैच में बीए प्रथम वर्ष ने फाइनल मैच जीता। ग्रुप डिस्कशन में प्रथम शिवानी ग्रुप एवं द्वितीय स्थान राधा ग्रुप ने जीत हासिल की। प्रतियोगिताओं के संयोजक व्याख्याता गोपाल लाल बेरवा एवं सह संयोजक योगिता जैन ने बताया कि शनिवार को गायन, मोनो एक्टिंग, विचित्र वेशभूषा, एकल तथा सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिताओं में व्याख्याता डॉ प्रवीण कुमार, डॉ एस. डी खान, डॉ संजय चौबे, अशोक जांगिड़ संतोष मंगल ,यशवंत स्वर्णकार,डॉ प्रियंका सिरोहिया, जीवन सिंह तंवर अंकिता मित्तल, दीपिका गुप्ता का सहयोग रहा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।