सवाई माधोपुर 22 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव वर्ष 2025 के चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर दिल्ली प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन एवं सह प्रभारी दानिश अबरार के द्वारा सवाई माधोपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर को दिल्ली प्रदेश की बदरपुर विधानसभा सीट पर कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।
गिर्राज गुर्जर शीघ्र ही विधानसभा क्षेत्र बदरपुर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के सुपुत्र अर्जुन बढ़ाना के समर्थन में मीटिंग रेलियां नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर पार्टी को विजय बनाने का प्रयास करेगें।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर को दिल्ली प्रदेश के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में कोआर्डिनेटर नियुक्त करने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली अपकांग्रेस प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन एवं सह प्रभारी दानिश अबरार को बहुत-बहुत बधाइयां देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।