गो सेवकों ने लिया तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निर्णय


समस्त जिले के गौ सेवक 21 एवं 22 म‌ई को तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल बैठक में निर्णय लिया गया

गंगापुर सिटी | गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि समस्त जिले के गौ सेवक एवं गौ सेवा समिति के पदाधिकारी 21 एवं 22 म‌ई को सवाई माधोपुर जिले एवं गंगापुर सिटी में निकलने वाली तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे एवं भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे समिति अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने सभी जिले वासियों एवं सभी गौ सेवकों एवं राम भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के सम्मान में खड़े होकर देश की सेना का मनोबल बढ़ाएं |

Vishwkarma Electric

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now