एमबीडी महाविद्यालय में सद्भावना दिवस मनाया गया


कुशलगढ|मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सद्भावना दिवस मनाया गया। प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने विद्यार्थियों को सद्भावना दिवस पर पारस्परिक सद्भावना, एकता,अखण्डता की शपथ दिलाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न‌ राजीव गांधी जी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रुप में मनाते हैं। सद्भावना दिवस का प्राथमिक लक्ष्य विभिन्न धर्मों और भाषाओं के लोगों के बीच राष्ट्रीय सामंजस्य और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम भारत में सभी जातियों,संप्रदायों और धर्मों के लोगों के बीच दीर्घकालिक शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय एकता को स्थापित करने का प्रयास करता है। कार्यक्रम अधिकारी प्रविन्द्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति को धैर्य व शांत मन से निर्णय लेना चाहिए सांप्रदायिक सद्भाव की वर्तमान परिपेक्ष्य में महती आवश्यकता है। कार्यक्रम में सहायक आचार्य माखनसिंह मीना,डाॅ धर्मेन्द्र भाभोर, डाॅ धनराज मीना , बलवीर सिंह,जागृति चौहान,रामचंद्र कटारा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। ये जानकारी प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन।मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़।


यह भी पढ़ें :  भुकरावली में अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now