भव्य संगीतमय सुन्दर कांड पाठ


सवाई माधोपुर 30 अप्रैल। पटेल नगर स्थिति संकट मोचन हनुमान मंदिर का भव्य पाटोत्सव एक हजार एक आसन से संगीत मय सुन्दर कांड पाठ के साथ संपन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ठाकुरजी की फूल बंगले की झांकी सजाई गई। मंदिर में हनुमानजी महाराज एवं श्रीराम दरबार शिव पंचायत को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।
पटेल नगर का यह हनुमान मंदिर सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र बना हुआ है। जहाँ सभी समाज के लोग कार्यक्रम में श्रद्धा भक्ति भाव से शामिल होते है मंदिर सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया। सुन्दर कांड के पश्चात सभी ने भगवान की महा आरती की तथा भक्तों को ठंडाई एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now