सवाई माधोपुर 2 अप्रैल। विधायक खण्डार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने चैथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम कवरपुरा, शिवाड़, महापुरा, इसरदा, सोलपुर, माधोराजपुरा, सारसोप, काछीपुरा, टापुर, झारोड़ा, देवली, डीडायच, पांवडेरा, रतनपुरा, कुम्हारीया, जाझेड़ा आदि कई गांवों का दौरा कर जन सम्पर्क किया व लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जोनपुरिया के सुपुत्र अशोक सिंह जौनापुरिया भी जन सम्पर्क कार्यक्रम में साथ रहे। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने खंडार विधायक व लोकसभा प्रत्याशी के पुत्र अशोक का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया व फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया। प्रचार अभियान में मंडल अध्यक्ष बाबु लाल सैनी, सुशील जैन, घासी माली, मोजी राम गुर्जर, अशोक जैन, रामजीलाल जाट, किशन पाटोदिया, जगदीश गुर्जर, प्रहलाद जाट, भरत, जितेंद्र, रामराय जाट, घनश्याम गुर्जर, गोपाल गुर्जर, लादू, मुलचंद माहूर, रमेश सैनी सहीत पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।