
सवाई माधोपुर 2 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा पार्टी की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई।
जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल को प्रदेश महामंत्री बनाकर पार्टी ने एक नई जिम्मेदारी दी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित के हवाले से शर्मा ने बताया कि जितेंद्र गोठवाल के प्रदेश महामंत्री बनने से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी और मजबूत होगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व भी जितेंद्र गोठवाल पार्टी के प्रदेश मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आदि महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने अब तक शानदार संगठन कर्ता के रूप में पार्टी में कार्य किया है, और इसका फायदा पार्टी के आम कार्यकर्ता और संगठन को मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों ने गोठवाल की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।