स्काउट गाइड रेंजर्स को वितरित किये राज्यपाल प्रमाण पत्र
सवाई माधोपुर 5 अक्टूबर। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में स्काउट एंड गाइड की रानी लक्ष्मी बाई टीम की रेंजर्स को निपुण एवं राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्राचार्य डॉ गोपाल सिंह द्वारा प्रदान किए।
इस अवसर पर प्राचार्य ने बताया कि स्काउट एंड गाइड का उद्देश्य विद्यार्थियों की शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षमताओं का विकास करना है रेंजर प्रभारी अन्जु शर्मा ने बताया कि यह एक प्रगतिशील स्व शिक्षा है जो करके सीखने पर जोर देती है और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नागरिकों को जन्म देती है।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।