जयपुर, 13 जनवरी। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मकर संक्रान्ति (14 जनवरी) पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्री बागडे ने अपने संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति जीवन के उजास का प्रतीक पर्व है। सूर्य की आराधना का यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मक सोच रखते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करता है। श्री बागडे ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने इस पर्व पर सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की है।
2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।