ग्राम रथ अभियान-2026: सवाई माधोपुर की 20 पंचायतों में ग्रामीणों को किया सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक


सवाई माधोपुर, 6 मई।पंकज शर्मा। राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा “ग्राम विकास रथ” अभियान जिले में सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। बुधवार को एलईडी मोबाइल वैन से सुसज्जित इन रथों ने जिले की 20 विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया, जहाँ ग्रामीणों को 13 सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कला और तकनीक का संगम: स्थानीय भाषा में संवाद

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। अभियान की खास बात यह है कि इसमें कला जत्थे के कलाकार स्थानीय भाषा और लोक गीतों के माध्यम से जटिल सरकारी योजनाओं को सरल और रोचक तरीके से समझा रहे हैं।

बुधवार को इन पंचायतों में पहुँचा रथ

जिले की श्यामोली, सांकड़ा, ऐबरा, मकसूदनपुरा, मुई, नीमली कलां-जुवाड़, रवांजना डूंगर, रवांजना चौड़, खिजूरी, पांचोलास, उदेई खुर्द, महानंदपुर, पिलोदा, कमालपुर, डाबर, सिरसाली, चांदनहोली, बिछौछ, बरनाला और सुन्दरी पंचायतों में प्रचार-प्रसार किया गया।

7 मई का कार्यक्रम और ‘संध्या चौपाल’

गुरुवार को यह अभियान पीलवा नदी, बिच्छीदौना, दोनायचा, चकबिलोली, माणोली, कुस्तला, डेकवा, जोना, आदलवाड़ा कलां, भगवतगढ़, बगलाई, शिवाला, भालपुर, रेण्डायल गुर्जर, जस्टाना, पीपलदा, गालद कलां, कोड्याई और मामडोली पहुँचेगा।

विशेष रूप से माणोली, भगवतगढ़, रेण्डायल गुर्जर और मामडोली में “संध्या चौपाल” का आयोजन किया जाएगा, जहाँ विभागीय अधिकारी मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now