होली का भव्य आयोजन


गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। शहर में स्थित मोदी हाउस के बाहर होली के अवसर पर रंगों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों और मित्रों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक होली खेली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली में कार्यरत आबकारी विभाग के सी.आई. श्री त्रिलोक जी अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में डीजे, गुलाल और ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ होली का पर्व मनाया। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर तक चलता रहा, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजक नितेश मोदी ने सभी उपस्थित अतिथियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता से कार्यक्रम बहुत ही भव्य और यादगार बन गया। कार्यक्रम के दौरान विपिन खंडेलवाल चेतन मोदी देवेंद्र गर्ग संजय ठीकरिया रुचित गर्ग नरसी गुप्ता पप्पी दिनेश राजेंद्र मोदी एडवोकेट विवेक मीणा एडवोकेट धर्मेंद्र गुप्ता डॉ क्षितिज गुप्ता हंसराज जयप्रकाश खंडेलवाल मनीष गुप्ता दीपक बजाज गौरव मित्तल मुरारी शर्मा राहुल सोनी आदि संख्या में लोग मौजूद थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now