शीतलाष्टमी पर्व पर माहेश्वरी समाज के बनने वाले 2 आईएएस को किया सम्मानित
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान द्वारा आयोजित “ब्रज की होली के साथ ही अभिनंदन समारोह एवं भजन एवं रंगोत्सव” कार्यक्रम हर्षाेल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। साथ ही समाज का साुहिक भेज रख गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली युवाओं का अभिनंदन करने के साथ-साथ भक्ति संगीत और रंगोत्सव के माध्यम से ब्रज की होली की पारंपरिक झलक देखने को मिली। इस आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अध्यक्ष श्याम लाल डाड एवं मंत्री दिनेश कोगटा में बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के पूजन एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ की गई। जिसमें राष्ट्रीय अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी मंत्री संजय जागेटिया सहित रामकिशन सोनी, महेंद्र काकानी, राजेंद्र पोरवाल, अभिजीत सारडा के साथ ही विभिन्न क्षेत्रिय सभा के प्रदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात समाज के गौरव बने दो प्रतिभाशाली युवा जिन्होने आल इंडिया यूपीएससी परिणामों में रैंक 173 अक्षत बल्दवा एवं रैंक 296 अमन झंवर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों ने दोनों अधिकारियों को साफा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। इस दौरान संस्थान द्वारा समाज सेवा ने उत्कृष्ट कार्य करने पर भवंर लाल नकलक, बापूलाल पोरवाल, कृष्ण गोपाल झंवर को समाज रत्न की मानक उपाधि से अलंकृत कर सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अक्षत बल्दवा एवं अमन झंवर की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। समाज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इसके बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या एवं रंगोत्सव रहा। उदयपुर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक महेश पालीवाल ने अपने मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने राधा-कृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत कई भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रोता भावविभोर हो गए। वहीं उदयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका त्रिशा त्रिशा सुथार ने भी अपनी सुरीली आवाज से भक्तिमय माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। उनके भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे और कई लोगों ने भक्ति में मग्न होकर नृत्य भी किया। कार्यक्रम के दौरान ब्रज की होली की झलक भी प्रस्तुत की गई। रंग-गुलाल के साथ फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा वातावरण रंगों और खुशियों से सराबोर हो गया। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ इसमें भाग लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा वातावरण वृंदावन की होली के रंग में रंग गया हो। आयोजन स्थल को भी विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों, रोशनी और आकर्षक मंच सज्जा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। इस दौरान संस्थान के छितरमल लढा पहलाद नुवाल, कैलाश मून्द्रड़ा, किशन असावा, महावीर लढा, राजकुमार डाड, सतीश बहेडिया, अनिल पोरवाल, भेरू लाल ईनाणी, तरुण बांगड़, महेश राठी, शिव मून्द्रडा, सत्यनारायण कोठारी, बद्री लाल गग्गड़, राहुल गग्गड़, दिनेश लड्ढा
ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभाला, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। साथ ही प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस भव्य आयोजन ने समाज के सभी लोगों को एक मंच पर लाकर भक्ति, संस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया।