सिंटेक्स हनुमान मंदिर पर पौष बड़े का भव्य आयोजन


बांसवाड़ा| सिंटेक्स स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पोस् बड़े का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष हरिप्रसाद गुप्ता, महेश गुप्ता एवं सचिव मुकेश गुप्ता के सानिध्य में किया गया। इस धार्मिक आयोजन में अग्रवाल समाज सहित अन्य समाजों के भी हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को पोस् बड़े, जलेबी एवं उड़द दाल के पकौड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे परिसर में भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर समाज की सक्रिय महिलाओं में नीलू चौधरी, माया गुप्ता, आशा गुप्ता, सोनू अग्रवाल लता गुप्ता, पिंकी बंसल दामोदर गोयल भगवान बंसल एवं सपना अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज की एकता और सेवा भावना का प्रतीक बताया। उपरोक्त जानकारी अग्रवाल समाज की प्रवक्ता सोनू अग्रवाल द्वारा दी गई।


यह भी पढ़ें :  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना समारोह 27 जून को
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now