बांघबरी मठ में गुरु पूर्णिमा पर हुआ भव्य आयोजन


प्रयागराज। दिव्य गुरु पूर्णिमामहोत्सव के अवसर पर मठ बांघबरी गद्दी में परंपरानुसार प्रात: ब्रह्ममुहूर्त चार बजे पूजन शुरू हुआ। भगवान श्री बांघबरेश्वर महादेव का पूजन 51 ब्राह्माचार्यों के द्वारा किया गया। महाभिषेक के बाद श्री विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ एवं ग्रहशांति प्रयोग पूजन 21 ब्राह्मणों द्वारा संपन्न हुआ। इस दौरान मठ के महंत बलबीर गिरी महाराज से शिष्यों ने गुरु दीक्षा भी ली।

रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का बांघबरी मठ में भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान मठ के महंत बलबीर गिरी महाराज के साथ-साथ ब्राह्मण आचार्यों ने भी पूजन किया। सुबह सात बजे गुरुदेव महंत नरेंद्र गिरी महाराज की समाधि पर अभिषेक एवं गुरु पूजन किया गया। प्रात: आठ बजे मठ बांघबरी पीठाधिश्वर महंत बलबीर गिरी महाराज का शिष्यों ने चरण पूजन कर गुरु मंत्र दीक्षा ली जो 1 बजे तक चलती रही। शिष्यों के द्वारा गुरु पूजन कर गुरु मंत्र ग्रहण किया गया। मंत्र दीक्षा के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान,गुजरात, उडीसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड के हरिद्वार वा अन्य अन्य ज़िला सहित दक्षिण के अनेक राज्यों से शिष्यमंडली मठ बाघंबरी गद्दी पधारी। दोपहर 11 के बाद भोग, आरती और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग दस हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी अखाड़ों के महात्मा और महंत भी आए। इस दौरान मठ की भव्य सजावट भी की गई थी एवं भजन संकीर्तन हुआ।

यह भी पढ़ें :  शंकरगढ़ में मिलावटी नकली शराब व ओवररेटिंग का खेल ई-पॉश मशीन का प्रयोग फेल


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now