सवाई माधोपुर 24 जनवरी। खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने 24 जनवरी सांय 6 बजे सवाई माधोपुर रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर भरतपुर संभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा सवाई माधोपुर से रामेश्वर के 576 यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान विधायक गोठवाल ने सभी यात्रियों के मंगलमय यात्रा की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।