ग्रीन रिबन अभियान से विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए किया जागरूक


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने शाहजी मोहल्ला स्कूल में रक्तदान का महत्व बताकर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

भीलवाड़ा। ग्रीन रिबन अभियान के तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने बुधवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहजी मोहल्ला में विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं में मानव सेवा की भावना विकसित करना तथा भविष्य में अधिक से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार करना रहा।

मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु लढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्याओं ने विद्यार्थियों के हाथों में ग्रीन रिबन बांधकर उन्हें रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले सामाजिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

18 वर्ष की आयु के बाद रक्तदान के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। साथ ही विद्यार्थियों से भविष्य में स्वयं रक्तदाता बनने और अपने परिवार व समाज में भी रक्तदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का आग्रह किया गया।

समिति की पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान नई पीढ़ी में सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का दिया संदेश

कार्यक्रम में सचिव श्रीमती अनुपमा मंत्री, महिला सशक्तिकरण प्रभारी जतन हिंगड़, संस्कार संयोजक पुष्पा मूंदड़ा, तकनीकी प्रभारी उषा सोमानी तथा रक्तदान एवं अंगदान प्रभारी मंजू सोमानी सहित मंडल की अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रशासन ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक अभियान बताया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *