शाहपुरा में जिला हटाने की अटकलों के बीच बढ़ता असंतोष, जनता ने निकाली वाहन रैली


शाहपुरा-पेसवानी। शाहपुरा जिले को हटाने की अटकलों ने शहर में असंतोष की लहर पैदा कर दी है। इसके विरोध में जनता ने शनिवार को महलों का चैक से कलेक्ट्रेट तक वाहन रैली निकाली। शहर के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने मिलकर इस रैली का आयोजन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शाहपुरा को जिला बनाए रखने की पुरजोर मांग की गई।
शनिवार को निकाली गई वाहन रैली में शहर के हर वर्ग के लोग शामिल थे। भाजपा, कांग्रेस, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
रैली के अंत में जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शाहपुरा को जिला बनाए रखने के लिए अनेक तथ्य प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने कहा कि शाहपुरा का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक महत्व है, और इसे जिला बनाए रखना न केवल क्षेत्रीय विकास के लिए आवश्यक है बल्कि यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान भी है।
इस दौरान नगर परिषद के सभापति रघुनंदन सोनी, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, भाजपा के पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, अविनाश शर्मा, कांग्रेस की पीसीसी कमेटी के मेंबर संदीप जीनगर, अभिभाशक संस्था के अध्यक्ष दीपक पारीक, सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now