एक्सप्लोर एकेडमी को मिला स्काउटिंग सर्विस अवार्ड
लालसोट 20 अक्टूबर। लगातार विगत 3 वर्षों से एक्सप्लोर एकेडमी के स्काउट गाइड को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त होने पर एक्सप्लोर एकेडमी स्कूल मुख्य जिला आयुक्त द्वारा सर्विस अवार्ड से सम्मानित हुआ है।
संस्था के निदेशक विशाल सिंह गंगवाल ने बताया कि एक्सप्लोर एकेडमी से वर्तमान में इशिता शर्मा, दीक्षा खंडेलवाल, श्रेयांश गौतम, अभिनव शर्मा, आयन खान, असनैन खान को राज्यपाल अवार्ड प्राप्त हुआ हैं इसके लिए संस्था की गाइड कैप्टन अमिता सेठी को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्काउट गाइड लगातार गतिविधियों में भाग ले कर स्वयं का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं उन्होंने बताया कि आगामी समय में स्काउट गाइड यूनिट का विस्तार किया जाएगा और विद्यार्थियों को अधिक से अधिक गतिविधियों से लाभान्वित किया जाएगा।
विद्यालय को सर्विस अवार्ड प्राप्त होने पर स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा, संस्था की निदेशक संगीता गंगवाल, प्रिंसिपल, स्काउट प्रभारी महेश अग्रवाल को बधाई दी गई।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।