भगवान संभवनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव
सवाई माधोपुर 1 नवम्बर। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को जैन धर्म के तृतीय तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
इस मोके पर नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में सुबह जिनाभिषेक, विश्वशांति की कामनार्थ शांतिधारा व भगवान संभवनाथ की श्रद्धा भक्ति पूर्वक पूजा आराधना कर ज्ञान कल्याणक का अर्घ्य समर्पित किया और भगवान संभवनाथ के जयकारे लगाए। दिगंबर जैन सेवा मंडल चमत्कार के तत्वावधान में आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में कल्याणक की पूर्व संध्या पर णमोकार मंत्र व भक्तामर स्तोत्र पाठ हुआ।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।