भगवान अजितनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया


सवाई माधोपुर 11 जनवरी। सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ का ज्ञान कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को मनाया गया।
प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत आलनपुर स्थित दिगंबर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसिया मंदिर में मनोज सोगानी के मंत्रोच्चारण के बीच जिनेंद्र भक्तों ने जिनाभिषेक से की। साथ ही जगत कल्याण की कामनार्थ घनश्याम जैन श्रीमाल ने प्रभु चरणो में शांतिधारा प्रवाहित कर जिनेंद्र देव को चंवर ढुलाए। इसके बाद अष्ट द्रव्यों से भगवान अजितनाथ की भक्ति पूर्वक पूजन कर ज्ञान कल्याणक का अर्घ्य समर्पित किया।


यह भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में नीलकंठ महादेव मंदिर पर भव्य भजन संध्या
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now