पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, निष्पक्ष करे पत्रकारिता- जगदम्बा शुक्ल
प्रयागराज। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। चाहे वह शासन प्रशासन के द्वारा हो या नेता माफियाओं के द्वारा। पत्रकार निडर निर्भीक होकर निष्पक्ष पत्रकारिता करें। उक्त बातें बुधवार के दिन गौहनिया में आयोजित नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जगदम्बा शुक्ल ने बारा तहसील इकाई की बैठक में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। आगे कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ है।
इस बीच बारा तहसील इकाई का गठन किया गया। जिसमे यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी अजय द्विवेदी, बारा तहसील अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेश निषाद, मुख्य महासचिव परवेज आलम, महासचिव एस पी सिंह, मीडिया प्रभारी आलोक शुक्ल, संगठन सचिव मयंक शुक्ल को नियुक्त किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष आर के शर्मा, यमुनापार उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी, मोसीम खान, नियामत हुसैन, राशिद, राजकरन पटेल, राजेश सरकार, अर्पित कुशवाहा, अशोक कुमार आदि दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।