धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव


धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

अग्रवाल समाज नदबई की महिला मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुत किये अनेकों कार्यक्रम

नदबई. कस्बे की नगर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष फूलचंद गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हरियाली तीज महोत्सव के इस कार्यक्रम में समाज की सैकडोंं महिलाओं ने सावन के गीत गाते हुए सामूहिक नृत्य किया।साथ ही महिलाओं द्वारा ,भव्य तरीके से पुष्प व गोटा द्वारा सजाये गये मनमोहक झूले पर झूलते हूए हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।अग्रवाल समाज महिला मंडल अध्यक्ष सपना अग्रवाल ने बताया कि कि महिलाओं द्वारा सावन नृत्य, म्यूजिक चेयर और अंताक्षरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को मंडल पदाधिकारीयों द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर मंजू सिंघल, सपना बंसल, ज्योति गर्ग, अनीता बिन्दल, शशि ,वीनू गर्ग, तनु गर्ग, क्षमा गर्ग, डिम्पल गर्ग, नीतू गर्ग, अंजू गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद थी।।


यह भी पढ़ें :  Bhilwara : जिला कलक्टर ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2023 के लिए निकाली लॉटरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now