हरफूल बैरवा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों में जनसम्पर्क
सवाई माधोपुर 24 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र खंडार के मंडल छाण की ग्राम पंचायत पाली के ग्राम पाली, नरोड़ा, मीणा खेड़ी, सत्रह मील, हरिपुरा, धर्मपुरी, सेंवती में हरफूल बैरवा (मरमट) ने भाजपा विशेष जन सम्पर्क अभियान में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाएं जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही बैरवा ने भाजपा राजस्थान की ओर से चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत कांग्रेस सरकार के विफल शासन को जड़ से उखाड़ फेंकने संकल्प दिलाते हुए चैपाल एवं घर घर जन सम्पर्क किया।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।