प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अर्ध रात्रि के आसपास ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक व ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक और ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक की हालत बेहद गंभीर है। सूचना मिलते ही जारी चौकी प्रभारी विपिन कुमार वर्मा हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।