विधानसभा के ऊपर मंडराता रहा हेलीकाप्टर,लोगों की लगी भीड़
लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ में हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले यूपी विधानसभा के ऊपर मंगलवार दोपहर हेलीकॉप्टर मंडराता दिखा,जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।बताया जा रहा है कि यह सेना की मॉक ड्रिल थी जिसे आतंकी हमले या फिर किसी आपातस्थिति से बचने की तैयारियों के लिए किया गया।बता दें कि विधानसभा क्षेत्र शहर का हाई सिक्योरिटी इलाका है। इसके ठीक सामने लोकभवन हैं।आज लोकभवन में कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ बैठक की थी।मॉक ड्रिल को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी।लोगों ने अपने फोन से वीडियो भी बनाए।

2008 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2008 से 2019 तक सर्वोदय वार्ता, सर्वोदय वार्ता मैगजीन में। 2020 से 2021 तक इंडियन लाइव टीवी में । 2021 से 2023 तक दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल स्वर प्रयागराज में। 2023 से 2024 तक दैनिक समाचार पत्र लक्ष्मण नगर जंक्शन में। 2024 से अब तक लगातार दैनिक समाचार पत्र लक्ष्य सामग्र में। 2021 से अब तक आवाज आपकी न्यूज़ पोर्टल में पत्रकार हैं।