जलंधर, पंजाब। प्रदेश में हिन्दुस्तान शिवसेना और उसकी राजनैतिक इकाई राष्ट्रीय हिन्दुस्तान शक्ति दल का पुनर गठन आज जलंधर शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दिल्ली हाई कोर्ट राजेंद्र सिंह तोमर राजा भईया ने विधिवत रूप से किया जिसमें उन्होंने पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कपिल भारद्वाज को पंजाब प्रदेश चैयरमैन, विनय कपूर को पंजाब प्रधान, बिजनेसमैन केवल कृष्ण राधे को दल का पंजाब प्रभारी, दीपक शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, नवीन तलवाड़ को पंजाब यूथ चैयरमैन के पदों पर नियुक्ति पत्र दे कर नियुक्तियां प्रदान की शेष अन्य नियुक्तियां करने के लिए प्रदेश इकाई को अधीकृत किया गया है।

राजा भईया दो दिवसीय दौरे पर जंलधर पहुंचे थे उन्होंने बताया कि काफी समय से पंजाब की प्रदेश इकाई भंग चल रही थी। अपने मुख्य सहयोगी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंधी जीतू भईया से विचार विमर्श कर पुनः पंजाब प्रदेश में पार्टी और दल का गठन किया गया है ताकि आने वाले समय में पार्टी आम जनता की व हिंदुत्व की लड़ाई मजबूती से लड़ सके नव नियुक्तियों के बाद होटल रॉयल ड्यू में सभी मुख्य पदाधिकारियों व उनके समर्थकों की एक बैठक कर सभी को पार्टी के प्रति उचित दिशा निर्देश दिए गए इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी कहा कि जो जिम्मेदारियां उन्हें दी गई है उनकी पालना वह तन मन धन से निभाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे बैठक में दिल्ली से आए रोहित गुप्ता, रुस्तम भारद्वाज,करनैल सिंह, टोनी पासवान, लक्की भगत, रिंकू, पवन कुमार, गोविंद, साहिल पावा, बिट्टू, दर्शन कुमार आदि अपने अपने समर्थकों सहित उपस्थित थे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।